फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में निगम टीम ने कपड़ा मार्किट से अतिक्रमण हटाया

अंबाला सिटी में कष्ट निवारण समिति में शिकायत के बाद निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए आज बस स्टैंड के सामने स्थित आदर्श मार्केट में अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान जब टीम कार्रवाई करने पहुंची तो दुकानदारों ने रोष जताते हुए काम को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने दुकानदारों को वहां से हटाया और कार्रवाई जारी रखी। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सिर्फ उनकी दुकानों को ही तोड़ा जा रहा है, जबकि अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण होता है। इस पर एक्स सी एन चौहान ने बताया कि दुकानदारों को चार दिन पहले ही नोटिस जारी किया गया था जिसके आधार पर आज हमारी टीम कार्रवाई करने पहुंची है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें