कैंट के नागरिक अस्पताल में एक्स-रे रूम में जांच कराने गई एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले रेडियोग्राफर यूपी निवासी अमित को पुलिस बुधवार घटना स्थल पर लेकर गई और साक्ष्य जुटाए, वहीं आरोपी का मेडिकल भी करवाया गया ताकि आरोपी को कोर्ट में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। कैंट थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि आरोपी कर्मचारी पर पहले भी कई बार छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं और इन मामलों की भी जानकारी हासिल की जा रही है, वहीं यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी सीआरपीएफ में भी उप निरिक्षक के तौर पर काम कर चुका है, जांच-पड़ताल में यह भी सामने आया है कि आरोपी के ऊपर यूपी में भी एक दुष्कर्म का मामला दर्ज है।