फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: सैन्य क्षेत्र में खड़ी मिली संदिग्ध ऑल्टो कार, मची हलचल; जांच में जुटी पुलिस

सैन्य क्षेत्र स्थित आकाश गंगा बैंकवेट हॉल के निकट मंगलवार उस समय हलचल मच गई, जब दिल्ली नंबर की संदिग्ध अल्टो कार सेना के क्वार्टरों के बाहर खड़ी मिली। 2 फरवरी की रात से सफेद रंग की दिल्ली नंबर डीएल8सीएडब्ल्यू5431 कार मुख्य रोड किनारे खड़ी हुई थी। सूचना पाकर इलाका सहित सेना पुलिस व जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची। कार में देखा जा रहा है कि कोई सामान तो नहीं पड़ा व गाड़ी में पेट्रोल भी खत्म पाया गया है। रजिमेंट पुलिस चौकी प्रभारी सुखबीर ने बताया कि उनकी प्राथमिक जांच में कार गन्नौर निवासी कमल वर्मा के नाम पर पाई गई है। कार मालिक ने पूछताछ में बताया है कि उनका कोई दोस्त एयरफोर्स में मेडिकल देने के लिए 2 फरवरी को अंबाला आया था। कार में तेल खत्म होने के कारण वह कार को वहीं खड़ा कर चला गया था। मंगलवार को एयरफोर्स मुख्यालय में उसका मेडिकल चल रहा है। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से जांच करते हुए एयरफोर्स के भर्ती मुख्यालय में भी संपर्क कर रही है कि आखिर कोई व्यक्ति मेडिकल के लिए आया है कि नहीं। वहीं सेना की जांच एजेंसियों ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें