फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: छावनी के नागरिक अस्पताल में कूल्हे की हड्डी का सफल ऑप्रेशन, पांच माह से बिस्तर पर था मरीज

नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी एक बार फिर उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा का उदाहरण बना है। पटियाला जिले के घनौर निवासी 45 वर्षीय रविंदर कुमार, जोकि एक सड़क दुर्घटना के बाद पिछले 5 माह से चलने-फिरने में असमर्थ थे, उन्हें अब हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी मोदगिल की देखरेख में नई जिंदगी मिली है।रविंदर कुमार ने बताया कि पांच महीने पहले कार्यालय से घर लौटते समय उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी। इससे उनके कूल्हे की हड्डी में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए उन्होंने पहले पटियाला के एक निजी अस्पताल में 24 दिन और फिर रोपड़ के निजी अस्पताल में एक सप्ताह तक उपचार कराया, जिसमें लाखों रुपये खर्च हो गए, लेकिन ऑपरेशन असफल रहा और उन्हें तीन महीने के बेड रेस्ट की सलाह दे दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें