अंबाला के बराड़ा की अनाज मंडी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से पहले जोरदार बारिश हो रही है। वहीं एक तरफ शेड के नीचे मंच है तो दूसरी तरफ मंडी में धान को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल से ढका गया है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले तेज बारिश में कुर्सियों पर पानी पड़ रहा है।