सेक्टर-10 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लड़कियों की एथलेक्टिस प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन प्रतियोगिता में दौड़ से लेकर लंबी कूद, ऊंची कूद और अन्य कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह दिखाते हुए जिला स्तर पर जगह बनाई। खेल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा, एसएस लिटल ऐंजल स्कूल की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कई प्रतियोगिता में जीत हासिल की। अंबाला खंड वन के खंड सचिव ओंकार सिंह ने बताया कि स्टेडियम में लड़कियों की आयुवर्ग-17 और 19 के मुकाबले हुए। बारिश के कारण आयुवर्ग-17 के खो-खो, क्रिकेट और स्केटिंग नहीं हो सके। वहीं, मंगलवार को लड़कों की खेल प्रतियोगिता करवाई जाएंगी।