फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सैन्य क्षेत्र में चलती एक्सयूवी कार धूं-धूंकर जल उठी, बाल-बाल बचे दो युवक व महिला बुजुर्ग

हरियाणा के अंबाला में सैन्य क्षेत्र स्थित चिड़िया लाइन के सामने चलती हुई एक्सयूवी कार में शुक्रवार दोपहर 4 बजे अचानक आग लग गई। पहले धुंआ निकला तो कार में सवार दो युवक व एक महिला बुजुर्ग उतर गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी और धूं-धूं कर जल उठी। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, सैन्य क्षेत्र में देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लग गया। इतने में सेना के जवान भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और इलाका पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें