फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला नगर परिषद में हंगामा, भवन निरीक्षक पर मारपीट का आरोप

नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार सुबह हंगामा हो गया। संपत्ति आईडी में सुधार को लेकर आए छावनी के चिक मोहल्ला निवासी नवीन अरोड़ा ने भवन निरीक्षक पर मारपीट करने के आरोप जड़ दिए। मामला जैसे ही नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर के पास पहुंचा तो उन्होंने इमरजेंसी बैठक बुलाई। इस बैठक में पीड़ित पक्ष के अलावा नप के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद व भाजपा नेता राजीव गुप्ता डिंपल भी मौजूद रहे। बैठक में दोनों पक्षों की बात को सुना गया। हालांकि भवन निरीक्षक रमेश कुमार ने मारपीट के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वीडियो बनाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई थी न कि मारपीट। इसके बाद भवन निरीक्षक ने पीड़ित व्यक्ति व उनके परिजनों से अपने व्यवहार को लेकर माफी मांगी, तो मामला शांत हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें