फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में आरपीएफ की सीडीपीएस टीम ने पकड़ा गिरोह, लैपटॉप सहित घड़ियां बरामद

ट्रेनों से लैपटाॅप चोरी करने वाले गिरोह को आरपीएफ की अपराध रोकथाम और जांच दल (सीपीडीएस) ने काबू किया। आरोपियों के कब्जे से 8 लैपटॉप व तीन घडिंयों सहित एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान लुधियाना निवासी आकाश, दीपक, संजय और मंजीत के तौर पर हुई है जोकि लैपटॉप चोरी करने के लिए लुधियाना से चंडीगढ़ और अंबाला तक सफर किया करत थे। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग लगभग आठ मामले चंडीगढ़ जीआरपी थाने में दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में चंडीगढ़ जीआरपी के अलावा सीआईए की टीम ने भी आरपीएफ द्वारा सौंपे गए आरोपियों से पूछताछ की और चोरी किए गए सामान को बरामद किया। 18 दिन से डाला डेरा ट्रेनों में लगातार बढ़ रही लैपटॉप चोरी की घटनाओं को देखते हुए आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त अंबाला अरुण त्रिपाठी के निर्देश पर सीडीपीएस टीम लगातार 18 दिनों तक चंडीगढ़ स्टेशन पर डेरा डाले रही। इस दौरान एक संंदिग्ध को जब टीम ने काबू किया तो इसके अगली कड़ियां खुद ही जुड़ती गई। जब गिरोह का दूसरा साथी चोरी को अंजाम देने के लिए चंडीगढ़ स्टेशन पर पहुंचा तो उसे भी पकड़ लिया गया। इन्हीं दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद आरपीएफ की टीम गिरोह के मुख्य सरगना आकाश तक पहुंची जोकि लैपटॉप चोरी करने के बाद इसे आगे बेचने का काम करता था। इस कार्रवाई में आरपीएफ के उप निरीक्षक निर्मल सिंह, मुख्य सिपाही विरेंद्रर सिंह व धर्मपाल, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, नरेशकुमार, नरेश, विजय कुमार, सुमित कुमार व रवि कुमार का विशेष सहयोग रहा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लैपटॉप चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी। आरपीएफ की टीम ने कुछ आरोपियों को पकड़कर उनके सुपुर्द किया था जोकि एक गिरोह चलाते हैं। ये ही लोग ट्रेनों से यात्रियों के लैपटॉप व घड़ियां आदि चोरी करते थे। -कश्मीर सिंह, प्रभारी जीआरपी चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना से आरोपी चंडीगढ़ और अंबाला आकर ट्रेनों से यात्रियों का सामान चोरी करके फरार हो जाते थे। ऐसे कुछ आरोपियों को संयुक्त अभियान के दौरान पकड़ा गया है। उनके कब्जे से आठ लैपटॉप तथा कुछ घड़ियां बरामद हुई हैं। -विलायती राम, प्रभारी सीआईए, अंबाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें