फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: नींद की झपकी आने पर अनियंत्रित कार ने खाई कई पलटियां, चालक चोटिल, बाल-बाल बचा नाइजीरियन

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित विलेजर ढाबा के निकट रविवार दोपहर 4 बजे एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार ने डिवाइडर पार कर कई पलटियां खाई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कार में सवार एक नाइजीरियन बाल-बाल बच गया। कार का टैक्सी नंबर था जो दिल्ली एयरपोर्ट से अंबाला कैंट की तरफ आ रही थी। घायल चालक को डायल-112 की मदद से उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उधर, हादसे के बाद हाईवे का यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। पुलिस ने करीब एक घंटे बाद कार को किनारे करवाकर यातायात को दुरुस्त करवाया। पुलिस ने कार सवार नाइजीरियन के भी बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें