फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला सिटी में जय जगन्नाथ के उद्धोष के साथ निकाली गई रथ यात्रा, बरसे फूल

56 भोग और महाप्रसाद वितरण के साथ गूंजे हरे कृष्णा के जयकारे। संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी। ओडिशा के पावन पुरी धाम की तर्ज पर वीरवार को अंबाला शहर में विश्वप्रसिद्ध भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा पूरी श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ शुरू हो गई। इस्कॉन अंबाला के तत्वावधान में आयोजित यह विशाल रथयात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर निकाली जा रही है, जिसे देखने और भगवान के रथ को खींचने के लिए शहर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मार्ग में हरे कृष्ण, हरे राम और जय जगन्नाथ के महामंत्र की गूंज से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। रथयात्रा का विधिवत शुभारंभ मानव चौक स्थित रामलीला ग्राउंड में पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर और भगवान की आरती उतारकर किया गया। इस्कॉन प्रचार समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अंबाला शहर के भक्तों द्वारा ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक व धार्मिक परंपरा को जीवंत करते हुए इस वर्ष यह 16वीं भव्य रथयात्रा आयोजित की जा रही है। ----------- रथयात्रा का यह रहा रूट रथ यात्रा शाम 4 बजे रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर मानव चौक, जलबेड़ा रोड, सेक्टर 10 गेट नंबर 5 से होते हुए रात करीब 8:30 बजे सेक्टर 10 के कम्युनिटी सेंटर पर संपन्न हुई। रथयात्रा मार्ग में भगवान जगन्नाथ को 56 भोग अर्पित किए गए। जगह-जगह जलजीरा, खीर और फ्रूट चाट के स्टॉल लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। भक्ति के इस महाकुंभ में मृदंग, झांझ और करताल की थाप पर देश-विदेश से आए श्रद्धालु झूमते नजर आए। रथ पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के दिव्य विग्रहों के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें