पुरानी अनाज मंडी में बीड़ी के पैकेट और अन्य उत्पादों की पैकेजिंग पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें छापे जाने को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने कड़ा एतराज जताया है। संगठन का कहना है कि यह सीधे तौर पर हिंदू आस्था का अपमान है और इससे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानदारों और उत्पाद वितरकों को घेरा और मौके पर पुलिस को भी बुला लिया। संगठन ने मांग की कि ऐसे अपमानजनक उत्पादों की बिक्री तुरंत रोकी जाए और इसके पीछे शामिल लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।