फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: चलती बस से चार यात्रियों के पर्स व मोबाइल चोरी, अंबाला पहुंचने पर पुलिस ने खंगाली बस

दिल्ली जा रही पटियाला डिपो की चलती बस से चार यात्रियों के मोबाइल व पर्स चोरी हो गए। सोमवार रात को एक-एक कर यात्रियों ने अपना सामान चोरी होने की बात कही तो बस में हड़कंप मच गया। पहले तो यात्री अपने स्तर पर यात्रियों से पूछताछ करते रहे। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा तो बस में सवार एक सेना के जवान ने डायल-112 को फोन कर अंबाला कैंट बस स्टैंड बुला लिया। बस रुकने के बाद पुलिस के मुलाजिमों ने बस खंगाले के साथ-साथ यात्रियों व सामान की तलाशी ली। करीब एक घंटे तक बस खड़ी रही। इस बीच पुलिस को चोर नहीं मिला। आखिर में बस को रवाना किया गया। लालकुर्ती थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस में सवार सेना के जवान अमर सिंह ने बताया कि वह पटियाला से अंबाला कैंट के लिए बस में सवार हुआ था। कैंट रेलवे स्टेशन से लखनऊ जाा था। जैसे ही बस अंबाला की सीमा में दाखिल हुई तो चोरी का पता चला। दूसरे यात्रियों से पूछा तो तीन ओर यात्रियों के पर्स व मोबाइल चोरी थी। बस में भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें