फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस पाठशाला का आयोजन, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक

शाहिल शर्मा Updated Mon, 30 Mar 2026 01:31 PM IST

अंबाला कैंट के एसडी कॉलेज कॉमर्स विभाग में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार 12 बजे पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में छात्राओं को साइबर अपराध की बारीकियों और उनसे बचने के अचूक तरीकों से रूबरू कराया गया।मुख्य वक्ता और साइबर एक्सपर्ट बबीत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराधी अब नए-नए तकनीकी हथकंडों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से मोबाइल फोन हैकिंग और सोशल मीडिया पर होने वाली धोखाधड़ी के प्रति सचेत किया। पाठशाला के दौरान एक्सपर्ट ने छात्राओं को कुछ महत्वपूर्ण सिक्योरिटी कोड्स की जानकारी दी, जिनसे वे स्वयं अपने फोन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं। बताया कि समय-समय पर अपने मोबाइल से *#21# यह कोड डायल करते रहें। इससे यह पता चल जाता है कि कहीं आपके कॉल, मैसेज या डेटा किसी अन्य नंबर पर डायवर्ट या हैक तो नहीं किए गए हैं। इंस्टाग्राम पर सक्रिय फेक आईडी के खतरों पर भी चर्चा की गई इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर सक्रिय फेक आईडी के खतरों पर भी चर्चा की गई। छात्राओं को सलाह दी गई कि वे सोशल मीडिया पर अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल साइबर सेल या संबंधित सर्वर अथॉरिटी को दें। इस मौके पर इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट से डॉक्टर आरती, डॉक्टर पूजा रानी व अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें