फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में बाइक से पटाखे छोड़ने पर पुलिस ने काटा कांवड़ियों के चालान

महेश नगर स्थित ट्रैफिक लाइटों के पास बाइक से पटाखे छोड़ने को लेकर मंगलवार कांवड़िये का पुलिस ने चालान काट दिया। पहले तो रोके जाने पर कांवड़िये ने जमकर विरोध किया था। यहां तक कि 20 से 25 कांवड़िये भी एकजुट होकर पुलिस का कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। यहां तक कि 4 से 5 कांवड़िये हाईवे किनारे ही बैठ गए थे। बावजूद पुलिस ने कांवड़िये को राहत नहीं दी। नियमों की आवेहलना करने के साथ-साथ माहौल खराब करने पर सप्लेंडर बाइक को इम्पाउंड करने की बात कहीं थी। बढ़ते विरोध के बीच कांवड़िये को राहत देते हुए महज 500 रुपये का चालान काटकर थमाया। करीब एक घंटे तक चले विवाद के थमने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। कांवड़ लेकर आने वाले बाइक चालक अंबाला कैंट का ही रहने वाला था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें