अंबाला दिल्ली राजमार्ग पर पंजाब नंबर की पजेरो गाड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राजमार्ग पर चल रही गाड़ी पर दोनों तक निहंग लटके हुए हैं। इसकी वीडियो किसी ने बना ली। इसके बाद से यातायात नियमों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जता है कि यह वीडियाे रविवार देर रात्रि का है। अंबाला से गुजरते हुए इस गाड़ी को देखा गया तभी किसी ने वीडियो बना ली।