शहर के अग्रवाल भवन में अग्रवाल विद्यार्थी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रवाल समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में दसवीं और बाहरवीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कई मेधावी विद्यार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। समारोह में मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों का भी स्वागत किया गया।