फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में मेयर प्रतिनिधि ने पहुंचकर पंप को चलवाया, एक मिनट में निकलेगा 3 हजार लीटर पानी

बीते शनिवार शाम से हो रही बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। जलभराव न होने का दावा करने वाले निगम अधिकारियों की भी पोल खुल गई। वहीं, बारिश होने पर शहर से पानी निकासी करवाने के लिए मेयर प्रतिनिधि व मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा सड़कों पर उतर गए। उन्होंने रात दो बजे तक शहर से पानी की निकासी करवाई। वहीं, वार्ड-10 नदी मोहल्ला में पार्षद मिथुन वर्मा से बातचीत के बाद पहुंचे। यहां सचदेवा ने रात को ही संसाधन उपलब्ध करवाकर पानी निकासी के लिए पंप को चलवाया। मेयर सैलजा सचदेवा प्रतिनिधि व मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने बताया कि नदी मोहल्ला में निचला क्षेत्र होने के कारण बारिश के कारण जलभराव हो गया। यहां लगे हुए पंप की क्षमता ज्यादा नहीं थी। जिससे यहां के पानी को जल्द निकाला जा सके। जब उनको पता चला कि पार्षद मिथुन वर्मा पानी निकासी करवाने के लिए पहुंचे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण पानी निकासी करवाने में दिक्कत आ रही है तो वह मौके पर पहुंचे और यहां संसाधन उपलब्ध करवाए गए। उन्होंने कहा कि शहर में पानी निकासी की लड़ाई अकेली उनकी, भाजपा व कांग्रेस की नहीं, बल्कि पूरे अंबाला के नागरिकों की है। एक मिनट में पंप से निकलेगा 3 हजार लीटर पानी वहीं, पार्षद मिथुन वर्मा ने बताया कि बारिश होने से नदी मोहल्ला क्षेत्र में जलभराव हुआ। जैसे ही बारिश आई तो नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। यहां तीन पंप लगे हुए हैं। एक पंप अतिक्ति रखा गया है। यहां से पानी की निकासी सबर्मिबल मोटर से होती है। उन्होंने निगम अधिकारियों से यहां जनरेटर उपलब्ध करवाने की मांग की थी, लेकिन यहां जनरेटर के कनेक्शन व पैनल नहीं जोड़े गए थे। उन्होंने मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा से भी बात की। वह रात को पहुंचे। उन्होंने रात में यह जनरेटल इंस्टाल करवाया और उसे चलाया गया। उन्होंने बताया कि यह सबर्मिबल एक मिनट में तीन हजार लीटर पानी की निकासी करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें