अंबाला छावनी के टांगरी नदी के पास स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में ये पूरी दुकान में फैल गई। इससे मोटरसाइकिल सहित पूरा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने दमकल विभाग की गाड़ी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर छह बार फोन किए, मगर कई फोन तो उठे नहीं जब फोन उठा तो इसके आधे घंटे देरी से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस घटना को लेकर दुकान के मालिक का आरोप है कि उसकी दुकान के पास एक ट्रांसफर है। जिसमें से बार बार स्पार्किंग हो रही थी।