अंबाला शहर के वाल्मीकि बस्ती में 31 जुलाई को दो बच्चियों की बेरहमी से हुई हत्या कर दी गई थी। बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। दो बच्चियों की हत्या की घटना से शहर ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश स्तब्ध है। वीरवार को हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने बच्चियों के परिजन को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले में किसी जो भी आरोपी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री असीम ने कहा कि मैं खुद एक बेटी का बाप हूं, छोडूंगा नहीं, बिल्कुल नहीं छोडूंगा जिसने यह काम किया है। परिजनों को कहा कि वह भरोसा रखें बिल्कुल इंसाफ मिलेगा।