मलिकपुर गांव में शराब के ठेके पर दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आते ही बदमाशों में से एक ने थम्बड़ निवासी रामकरण की गर्दन पर चाकू रख दिया। ठेके के हिसाब की राशि 5090 रुपये छीनकर फरार हो गए। इस बीच चाकू रामकरण की एक उंगली पर भी लग गया। बराड़ा थाना प्रभारी प्रमोद राणा व सीआईए नारायणगढ़ की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। थंबड़ गांव निवासी रामकरण ने बताया कि वह अपने गांव के करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मलिकपुर गांव स्थित ठेेके पर काम करता है। शनिवार रात को करीब 8.30 बजे वह अपना काम समेटने लगा और दिनभर का हिसाब किताब कागज पर लिख रहा था। इसी दौरान दो युवक मुंह पर कपड़ा लपेटे आए थे।