फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: प्लेटफॉर्म पर बैंचों की कमी, जमीन पर बैठने को मजबूर यात्री

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की कमी अखरने लगी है। कहीं प्लेटफार्म पर टाइलें व फर्श टूटे पड़े हैं तो कहीं बैठने के लिए यात्रियों को बैंच ही नहीं मिल रहे। ऐसे हालात प्लेटफार्म एक पर देखने को मिल रहे हैं। जहां पहले 20 से अधिक बैंच लगे हुए थे, जोकि अब मात्र 10 से 12 के करीब रह गए हैं। ऐसे में ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को फर्श पर ही बैठना पड़ रहा है। हालांकि इस संबंध में कई बार मौखिक तौर पर शिकायत स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को भी की गई, बावजूद इसके सुविधा में विस्तार नहीं हुआ जबकि अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन को ए श्रेणी का सम्मान मिला हुआ है। ऐसी ही परेशानी रिटायरिंग रुम में बैठे लोगों के लिए भी है जोकि सुविधाओं में कमी के चलते परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें