साइकिल पर हरिद्वार से गंगा जल लेकर बठिंडा जा रहे कांवड़िए सुमित को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसा बुधवार रात साहा चौक पर हुआ। डायल 112 की मदद से कांवड़िए को उपचार के लिए अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया है। हादसे में सुमित की टांग टूट गई।