फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने मंडे मार्केट से बाहरी लोगों की रेहड़ियां हटवाई

हिंदू जागरण मंच की अंबाला कैंट की मोटर मार्केट में लगने वाले मंडे बाजार में एकजुट होकर बाहरी लोगों की दुकानों को बंद करवाया। बाहरी लोगों के आधार कार्ड को जांचा और करीब तीन स्टॉल भी बंद करवाए। इस बीच पुलिस बल भी तैनात रही। हिंदू जागरण मंच के अंबाला जिला संयोजक रवि ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि सहारनपुर आदि शहरों से लोग आकर मंडे मार्केट बाजार में स्टॉल लगा लेते हैं जबकि अंबाला के लोगों को यह जगह ही नहीं मिल पाती है। बाहरी लोग बिना किसी दस्तावेज के यहां आकर स्टॉल लगा रहे हैं। बता दें कि पिछले सोमवार को भी हिंदू संगठन के लोगों ने एकजुट होकर मंडे मार्केट में स्टॉल लगाने वाले बाहरी लोगों का विरोध किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें