फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में सुबह 5 बजे से झमाझम बारिश, सिटी से लेकर कैंट तक घुटनों तक भरा पानी

जिले में मंगलवार की सुबह आसमान से आफत बनकर बरसी। सुबह पांच बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे अंबाला और आसपास के इलाकों को जलमग्न कर दिया है। बादलों की तेज गरज और लगातार बौछारों के बीच शुरू हुई इस बारिश को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि आज मंगलवार को यह इस सीजन की सबसे अधिक बारिश के रूप में दर्ज की जाएगी। इस जोरदार बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का सबसे ज्यादा असर भयानक जलभराव के रूप में सामने आया है। अंबाला सिटी और अंबाला कैंट के कई प्रमुख तथा निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। सड़कों और कॉलोनियों में पानी जमा होने से लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो गया। इस जलभराव ने नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम और मानसून की तैयारियों की एक बार फिर पोल खोलकर रख दी है। सुबह के समय ड्यूटी और दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। वहीं, इस भारी बारिश का सीधा असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला है। विजिबिलिटी कम होने और सड़कों पर सैलाब जैसा नजारा होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चालकों को मजबूरी में अपने वाहनों की गति बेहद कम करनी पड़ी, जिससे राजमार्गों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं। प्रशासन ने जलभराव को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें