फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: घर में लगी आग से सामान जलकर खाक, बुजुर्ग को समय रहते निकाला गया बाहर

शाहिल शर्मा Updated Sun, 26 Apr 2026 05:05 PM IST

बनारसी दास मिल के पीछे स्थित शालीमार बाग में रविवार दोपहर एक बजे एक मकान की पहली मंजिल पर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। धुएं का गुबार निकलने पर स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग में सूचित किया। जैसे ही लोगों को पता चला कि घर में बीमार बुजुर्ग चलने फिरने में असमर्थ है तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में राहगीरों ने धुएं के गुबार के बीच व्हीलचेयर के जरिये बुजुर्ग महिला व घर में रखे तीन घरेलू सिलिंडर को बाहर निकालकर सुरक्षित किया। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। करधान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्केट सामने आ रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही कि आग को फैलने से रोक लिया व नीचे के कमरे बच गए। पड़ोसी के मकान की दीवारों व छत में भी दरारें आ गईं। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। मकान मालिक अमित ने बताया कि वह सुबह मंदिर गया था और उसके बाद काम से गया हुआ था। घर के भीतर उनकी बीमार मां थी। जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें