फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118978 क्यूसेक पानी छोड़ने से 10 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर

गजरौला। बिजनौर बैराज से 118978 क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण गंगा का जल स्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर गेज 201.10 मीटर पर पहुंच गया। तिगरी में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान 202 मीटर से महज 90 सेंटीमीटर दूर रह गया हैै। टापू में बसे दारानगर, शीशों वाली, भुड्डी वाली आदि गांवों के लोगों की बेचैनी और परेशानी बढ़ती जा रही है। तिगरी में झोंपड़ियों, होटलों और दुकानों में बाढ़ का पानी भर गया। खेत लबालब हो गए हैं। बीते बृहस्पतिवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 201 मीटर दर्ज किया गया था, जोे शुक्रवार को 118978 क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण 10 सेंटीमीटर बढ़ कर तिगरी में गेज 201.10 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 202 मीटर से महज 90 सेंटीमीटर दूर हैै। गंगा के लगातार बढ़ रहे जल स्तर से टापू में बसे गांवों के लोगों की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। दारानगर गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। शीशों वाली गांव में भी पानी करीब आ गया हैै। चकनवाला और शीशों वाली गांव की सड़क पर बाढ़ का पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैै। जाटों वाली गांव के निकट सड़क पर करीब दो फीट पानी भरा है। इसी तरह अलीनगर से बाह नाला तक सड़क पर बाढ़ का पानी भर जाने के कारण लोेगों को करीब एक किमी पैदल चलना पड़ रहा है। खेत भी पानी से लबालब हो गए हैं। तिगरी में पुरोेहितों की झोंपड़ियों में पानी भर गया। होटल, दुकान आदि को भी पानी ने चपेट में ले लिया है। बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गंगवार का कहना है कि तिगरी में गंगा का जल स्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर 201.10 मीटर पर पहुंच गया है। खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर दूर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें