फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने की अंबाला टीम की घोषणा

भाजपा जिला कार्यालय अम्ब कमल में बुधवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा की जिला स्तरीय नई टीम की घोषणा की गई। नई टीम में अंबाला छावनी से राजीव गुप्ता डिंपल, नारायणगढ़ से संदीप सैनी, अम्बाला शहर से गुरप्रीत कौर, बीनू गर्ग, मुलाना से सुरेंद्र राणा, सत्य प्रकाश चौधरी सहित 6 नए जिला उपाध्यक्ष की घोषणा की गई है। इसके अलावा नारायणगढ़ से विवेक गुप्ता व मुलाना से करमचंद सैनी को भाजपा जिला महामंत्री का दायित्व दिया गया है। जिला सचिवों में अंबाला शहर से गुरजंट सिंह, नारायणगढ़ से प्रितपाल कौर, कैंट से नरेश शर्मा, आरती सहगल, मुलाना से रमन वासन, सोनिया परोचा सहित 6 सचिवों की घोषणा की गई है। जिला कोषाध्यक्ष अंबाला शहर से रोहित गुप्ता को बनाया गया है। शहर से हरीश शर्मा को भाजपा जिला प्रवक्ता का दायित्व दिया गया है। जिला आई.टी. प्रमुख में अम्बाला कैंट से सचिन तंवर के नाम की घोषणा की गई है। अंबाला सिटी से साहिल कक्कड़ को जिला मीडिया प्रमुख का दायित्व दिया गया है। भाजपा कार्यालय सचिव का पद दिनेश सूद को दिया गया है। सोशल मीडिया को भी प्रमुखता से देखते हुए अंबाला शहर से जसबीर सिंह सौंटी को जिला सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है। मन की बात प्रमुख मुलाना से रवि राणा के नाम की घोषणा की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें