फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: अमन की हैट्रिक से मॉर्निंग क्लब की धमाकेधार जीत, अंबाला क्लब भी सेमीफाइनल में

वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जारी जिला फुटबॉल क्लब लीग-2026 में रविवार का दिन बेहद रोमांचक रहा। मैदान में तीन मुकाबले हुए। लीग के पूल-ए मुकाबलों में मॉर्निंग फुटबॉल क्लब व अंबाला फुटबॉल क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। आकर्षण का केंद्र मॉर्निंग क्लब के खिलाड़ी अमन रहे, जिन्होंने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक जड़कर अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाई। दिन का पहला मुकाबला सुबह वॉरियर क्लब व मिक्की मॉडल फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। खेल के अंत तक कोई भी टीम बढ़त नहीं बना सकी व मैच 2-2 की बराबरी पर छूटा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें