फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में महेश नगर की दुकान में लगी आग, हजारों का फ्रूट व दुकान खाक

महेश नगर स्थित ब्रह्मकुमारी चौक के निकट शनिवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर भीषण आग लग गई। दुकान के भीतर रखे हजारों रुपये के फ्रूट, काउंटर व अन्य सामान जलकर राख हो गए। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद मालिक राजीव नागपाल मौके पर पहुंचे। तब तक शटर में से धुंआ निकला रहा था। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सचिन नागपाल ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके गया था। आकर देखा तो दुकान के भीतर से धुंआ निकल रहा था। जैसे ही शटर खोलने का प्रयास किया तो उसमें करंट दौड़ रहा था। बिजली निगम में शिकायत करने के बाद इलाके की बिजली बुझाई गई। तब कहीं जाकर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाई। यह आग शार्ट सर्केट से लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें