लंबित मांगों को लेकर किसानों का ट्रैक्टर मार्च मोहड़ा अनाज मंडी से चलकर हरियाणा के परिवहन ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचा। ट्रैक्टर मार्च में तकरीबन 50 से अधिक किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। ट्रैक्टर मार्च की अध्यक्षता किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेता मंजीत सिंह और बलजीत सिंह दुराना ने की। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और बनाए गए कानूनों का विरोध किया। उनका कहना था कि किसान आर्थिक बोझ से मर रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। उन्होंने बताया कि आगामी कार्य योजना का फैसला यूनियन के पदाधिकारियों से मंत्रणा के बाद करेंगे।