अंबाला में 'शहर की सरकार' चुनने के लिए मतदान प्रक्रिया तेजी से चल रही है और शहरवासियों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में मेयर पद की प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने अंबाला सिटी के केपीएके महाविद्यालय में बने बूथ पर अपने परिवार के साथ जाकर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने शहर की जनता से भी घरों से बाहर निकलकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की।