फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में जिलास्तरीय खेल महाकुंभ के ट्रायल, क्रिकेट सहित अन्य खेलों में खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा

नवीन दलाल Updated Fri, 04 Jul 2025 11:28 AM IST

जिलास्तरीय खेल महाकुंभ को लेकर शुक्रवार जिलाभर में क्रिकेट, बॉस्केटबॉल, जिम्नास्टिक, तैराकी, हैंडबॉल, कबड्डी, जिम्नास्टिक आदि खेलों के ट्रायल लिए जा रहे हैं। सभी खेलों के अपने-अपने सेंटर पर यह ट्रायल चल रहे हैं। क्रिकेट का ट्रायल सिटी के सद्दोपुर के निकट अंबाला नॉर्थ स्टार क्रिकेट अकादमी मैदान में चल रहा है। लड़कों व लड़कियों की टीम का हिस्सा बनने के लिए 40 खिलाड़ी इसमें पसीना बहा रहे हैं। नेट लगाकर खिलाड़ियों की बैटिंग, बॉलिंग आदि के स्कोर के आधार पर उनका चयन होगा। इसके अलावा कुछ सेंटरों पर सुबह तो कुछ पर शाम के समय ट्रायल लिए जाएंगे। तैराकी, जिम्नास्टिक व फुटबॉल के ट्रायल अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम व कबड्डी के ट्रायल शहजादपुर के बडागढ़ स्टेडियम व हॉकी के अंबाला सिटी पुलिस लाइन मैदान व अन्य के अंबाला सिटी राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें