नागरिक अस्पताल कैंट में वीरवार को कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू बेरी ने निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण में सीएमओ ने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी में पहुंचने पर मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए बैठने की जगह कम मिली। इसी पर सीएमओ ने इसमें सुधार कर बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही बलगम की जांच के काउंटर की भी संख्या को एक से बढ़ाकर दो करने के लिए बोला। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड में भी मरीजों की अपेक्षा स्टाफ की संख्या कम मिली। इस पर भी पीएमओ को व्यवस्था बनाने के दिशा निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता की जांच की। मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया।