फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में सफाई व्यवस्था की बदहाली पर बिफरे शहरवासी, ऊर्जा मंत्री ने अफसर की लगाई क्लास

भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 10:29 PM IST

अंबाला में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सोमवार को ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने जनता कैंप में अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान छावनी में सफाई का मुद्दा पूरे समय छाया गया। लोगों में अपने क्षेत्र की सफाई और नालियों की गंदगी को लेकर इतनी नाराजगी है कि लोगों ने मंत्री विज के सामने ही अधिकारियों की पोल खाेल दी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सफाई निरीक्षक कभी फोन नहीं उठाते हैं ऐसे अफसरों को तो हटा देना चाहिए। इस पर ऊर्जा मंत्री विज ने सफाई निरीक्षक विनोद बैनीवाल को बुलाया और उनसे इन हालातों पर जवाब लिया। विज ने कहा कि अफसर अपनी कार्यप्रणाली सुधार लें। अभी जो शिकायत आ गई उसका तत्काल समाधान कर दें अगले दरबार में वह शिकायतें नहीं आनी चाहिए। देखेंगे, देख रहे हैं जैसे शब्द अफसर अपनी भाषा से निकाल दें मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगाए गए जनता कैंप में अपने पुराने तेवर में दिखे। जनता की शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि देखेंगे, देख रहे हैं, कर रहे हैं, यह शब्द अधिकारी अपनी भाषा से निकाल दें। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का अधिकारी तुरंत समाधान करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें