फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में हथियारों से हमलाकर युवक को उतारा मौत के घाट

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 11 Nov 2024 01:52 PM IST

बाइक मांगने को लेकर शुरू हुई रंजिश के चलते आधा दर्जन बदमाशों ने अपने ही पड़ोस में ही रहने वाले कृष्णा कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय विशाल की हत्या कर दी। रविवार देर रात बदमाश घर के पास ही घात लगाए बैठे थे। काम से विशाल घर वापस लौटा तो उस पर चाकू व गंडासियों से एक के बाद एक कई वार कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल विशाल को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें