सिटी व कैंट के 19 केंद्रों पर शनिवार सीईटी की परीक्षा शुरू हो गई है। मेटल डिटेक्टर से गहन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। पहले चरण की परीक्षा में 4 हजार 515 अभ्यर्थी बैठे तो दूसरी शिफ्ट में 4412 अभ्यर्थी बैठेंगे। 11 शहर और 8 छावनी में केंद्र बनाए गए हैं। उधर, बस स्टैंड पर भी अलसुबह ही अभ्यर्थी पहुंच गए थे और चंडीगढ़ सहित दूसरे शहरों में पहुंचने के लिए बसों में भीड़ देखने को मिली। रोडवेज अधिकारी भी बस स्टैंड पर मौजूद होकर व्यवस्था बनाने में जुटे हुए थे। साथ ही 535 जवानों के जरिये पुलिस की हर परीक्षा केंद्र पर पैनी नजर है। जिले के सभी राजकीय व निजी स्कूलों में शनिवार को अवकाश है। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में बीएनएस भारतीय न्याय संहिता 163 लागू है। परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है।