जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें परिवारिक विवादों से लेकर चालान, इंश्योंरेस कंपनियों के मामलों की सुनवाई हुई। सीजेएम प्रवीण ने बताया कि लोक अदालत में कोई भी व्यक्ति अपने मामलों की सुनवाई के लिए आवेदन कर सकता है। जिसके लिए शनिवार को 10 बेंच स्थापित कि गई हैं। शाम चार बजे तक सुनवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकअदालत में दिए गए फैसलों पर अपील भी नहीं होती है। इसलिए लोग अपना समय भी बचा सकते हैं।