फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया घरेलू हवाई अड्डे का निरीक्षण, 15 अगस्त से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने शनिवार (2 अगस्त 2025) को अंबाला कैंट में निर्माणाधीन घरेलू हवाई अड्डे का दौरा किया और चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ कार्य अभी भी लंबित पाए गए, जिसके बाद मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य 15 अगस्त से पहले पूरे कर लिए जाएं। अनिल विज ने बताया कि अंबाला कैंट का यह घरेलू हवाई अड्डा 15 अगस्त के आसपास रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्घाटन से पहले सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि हवाई अड्डा निर्धारित समय पर परिचालन शुरू कर सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें