फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में हाईवे किनारे नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सिर से धड़ तक बुरी तरह गला

Nivedita Updated Mon, 30 Mar 2026 11:26 AM IST

अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे स्थित गांधी मैदान के पास नाले में सोमवार सुबह 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। शव का सिर से लेकर धड़ तक का हिस्सा पूरी तरह गल चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास के लोगों को नाले से भारी दुर्गंध आ रही थी। जब पास जाकर देखा गया तो नाले के भीतर एक शव पड़ा हुआ था। मृतक की उम्र व पहचान का फिलहाल पता नहीं चल पाया है क्योंकि पानी में रहने के कारण शव क्षत-विक्षत हो चुका है। अंदेशा है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें