फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला सिटी पॉलिक्लिनिक के बाहर कार में मिला सरकारी डॉक्टर का शव, 2-3 दिन पुराना होने से पड़ा काला

अंबाला सिटी। सिटी पॉलिक्लिनिक परिसर के बाहर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक कार की पिछली सीट से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतरेहड़ी में तैनात सरकारी डॉक्टर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान डॉ. नंदन कुमार झा (एमबीबीएस) के रूप में हुई है। शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जो अत्यधिक सड़ने के कारण पूरी तरह काला पड़ चुका था। मंगलवार सुबह जब पॉलिक्लिनिक के स्टाफ कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो उनकी नजर बाहर काफी समय से खड़ी कार पर पड़ी। अनहोनी की आशंका होने पर जब पास जाकर देखा गया तो कार की पिछली सीट पर डॉक्टर का शव पड़ा हुआ था। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। कार डॉक्टर की ही थी व शराब की बोतल, एक गिलास व डिग्गी में कपड़ो के बैग भी मिले है। ---- पत्नी के देहांत के बाद से चल रहे थे मानसिक तनाव में प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डॉ. नंदन कुमार झा पतरेहड़ी पीएचसी में बतौर डॉक्टर सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि बीते वर्ष अक्टूबर माह में उनकी पत्नी का निधन हो गया था। पत्नी के असमय चले जाने के बाद से ही वह काफी शांत और मानसिक तनाव में चल रहे थे। उनके पास कोई बच्चा नहीं था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर गहनता से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें