फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनविरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ अंबाला में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ / अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ एवं बैंक कर्मचारी फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त आवाहन पर बुधवार को हड़ताल में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों और श्रमिक विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ देशव्यापी आम हड़ताल को समर्थन दिया। हरियाणा बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले पंजाब नेशनल बैंक टिंबर मार्केट के सामने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन अध्यक्ष कामरेड अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस हड़ताल को हरियाणा बैंक इंप्लाइज फेडरेशन एवं आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के सह सचिव कामरेड एमपी सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने हड़ताल के विषय में विस्तार से जानकारी दी और बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़ी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। हड़ताल में लगभग 200 कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। कामरेड सुशील शर्मा, बलजीत सिंह, जुझार सिंह, पंकज रोहिला व आरएन गहलोत ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें