मैं सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, मैंने सारा हरियाणा देखना है, इसलिए मैं जल्द ही सारे हरियाणा का दौरा शुरू करने वाला हूं। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने वीरवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि दौरे के दौरान वो नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनका हालचाल पूछेंगे। विज ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं, मैं उनका भी हालचाल पूछने वाला हूं। विज मीडिया कर्मियों द्वारा गत दिनों भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों व मंत्रियों को हलके आबंटित करने के दौरान सात बार के विधायक अनिल विज का नाम सूची से बाहर है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बाकी विधायकों को एक-एक हल्का दिया है।