फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: भाषा विवाद पर मंत्री अनिल विज का बयान, ठाकरे बंधुओं पर बोला हमला

हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद पर ठाकरे बंधुओं से तीखा सवाल किया। उन्होंने कहा हमारी भगवाद् गीता संस्कृत में लिखी गई है और कुरान अरबी में। क्या इसका मतलब यह है कि महाराष्ट्र में कोई इन ग्रंथों को नहीं पढ़ सकता? मीडिया से बातचीत के दौरान विज ने पूछा कि क्या इस विवाद के चलते ठाकरे बंधु मंदिरों और मस्जिदों को बंद करवाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंसा और गुंडागर्दी के जरिए माहौल खराब कर रहे हैं। विज ने कहा ऐसी हरकतें करने वाले लोग मंदिरों और मस्जिदों में भी उपद्रव मचा सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि राजभाषा है, जो देश के विभिन्न राज्यों को जोड़ने और संघीय ढांचे को मजबूत करने का काम करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें