हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने ईडी द्वारा सोनिया गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के सवाल पर कहा कि जो चार्जशीट दाखिल हुई है, जो कांग्रेस के पाप थे वो निकल कर आ रहे हैं। जिसने जो किया है उसे वो भुगतना पड़ेगा। शुक्रवार को वह अंबाला छावनी के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ईडी ने अपनी चार्जशीट दायर की है उसमें कांग्रेस जिस तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी, चाहे हरियाणा हो या देश के हर कोने में उस पर ईडी ने एक्शन लिया है, इसे सही बताया। कहा कि जब सही चीजें होती है तो वो तिलमिला जाते हैं। कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक सांकेतिक प्रदर्शन कर रही है उनको भी पता है कि उन्होंने पाप किए हैं, जो अपराध हुए है उनकी सजा उन्हें मिलेगी। लेकिन अपने नेताओं को खुश करने के लिए कांग्रेस के लोग लगे हुए है।