फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला गुरसिमरन सिंह मंड का मामला; हिरासत में लिए युवकों की रिहाई को लेकर थाने के बाहर बैठा सिख समुदाय, थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी

पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में बीते दिन हुई घटना को लेकर पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरू कर दी है। इसके बाद रविवार गुरुद्वारा साहिब में मीटिंग के बाद सिख समुदाय के लोग रिहाई की मांग लेकर पंजोखरा साहिब थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन गुरनाम सिंह चढूनी और शहीद भगत सिंह किसान यूनियन ने भी सिक्ख जत्थेबंदियों का समर्थन किया। पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूंनी और हरियाणा सिक्ख प्रबंधक कमेटी के वाइस चेयरमैन गुरवीर सिंह व सदस्य मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत हुई वाइस प्रेसिडेंट गुरवीर सिंह ने बताया कि बीते दिनों हुई घटना को लेकर पुलिस ने दो युवाओं को धारा 307 दर्ज मुकदमे में हिरासत में लिया है और उनको डेढ़ घंटे का समय दिया गया है अगर पुलिस ने बच्चों को नहीं छोड़ा तो आंदोलन तेज होगा। उसके बाद क्या कुछ करना है उसका फैसला भी लिया जाएगा। वही किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने तल्ख तेवर में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लड़कों नहीं छोड़ा तो बड़ा आंदोलन होगा सरकार हल्के में न ले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें