फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उत्तर रेलवे के पांच मंडलाें में से अंबाला मंडल को मिला सर्वेश्रेष्ठ स्वच्छता का सम्मान

उत्तर रेलवे के पांच मंडलों दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ, मुरादाबाद में से अंबाला मंडल को सर्वेश्रेष्ठ स्वच्छता सम्मान मिला है। यह सम्मान 69 वें रेल सप्ताह के दौरान दिल्ली में आयोजित समारोह में अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक विनोद भाटिया को दिया गया। इसके अलावा समारोह में 15 अलग-अलग विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों को शील्ड व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। शनिवार सुबह दादर एक्सप्रेस से अंबाला पहुंचे डीआरएम ने बताया कि यह सम्मान अकेले किसी एक अधिकारी की कार्यशैली से नहीं बल्कि प्रत्येक विभागीय अधिकारी और कर्मचारी के संयुक्त प्रयास से मिला है। उन्होंने बताया कि रनिंग शील्ड्स के तहत अंबाला मंडल को वाणिज्य, कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, मकैनिकल, मेडिकल, पसर्नल, राजभाषा, संरक्षा, सुरक्षा सम्मान प्रदान किया गया है। इसके अलावा इकोनॉमी शील्ड सहित मंडल की सर्वाेत्तम सुधार शील्ड, महाप्रबंधक उत्कृष्टता पुरस्कार और समग्र प्रदर्शन के तहत एक मंडल को विशेष शील्ड प्रदान की गई है जोकि पूरे अंबाला मंडल के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर एडीआरएम के साथ वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें