फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में ऑटोमेटिक फ्लोर क्लीनिंग मशीन से होगी सफाई

एयरपोर्ट की तर्ज पर अब अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में ऑटोमेटिक फ्लोर क्लीनिंग मशीन से साफ-सफाई होगी। हजारों रुपये की लागत से अस्पताल में दो नई मशीनें उपलब्ध करवाई गई है। इस मशीन से दिन में तीन से चार बार साफ सफाई की जाएगी। शुक्रवार को इन मशीनों से अस्पताल में सफाई की गई। इसकी जानकारी ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को अंबाला के सदर बाजार चौक पर बने टी-प्वाइंट पर दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में सफाई के लिए भी अलग से एक नई मशीन लाई जा रही है जोकि आने वाले एक-दो दिन में उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें