अमेरिका ने 104 भारतीय नागरिक बुधवार को डिपोर्ट होकर आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा हरियाणा के 34 लोग हैं। इस मामले को लेकर वीरवार को हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बयान आया। उन्होंने कहा कि अगर गैर-कानूनी तरीके से किसी भी देश में लोग जाएं तो उनको अपने देश से निकालने का पूरा-पूरा अधिकार है। मैं कहता हूं कि हिंदुस्तान को भी अमेरिका के इस कार्य से सबक लेते हुए लाखों-करोड़ों लोग जो भारत में गैर-कानूनी तरीके से घूम रहे हैं, इनको भी बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।