फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: ब्राह्मण माजरा में तनाव के बाद सर्व समाज की महापंचायत, 21 सदस्य कमेटी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

ब्राह्मण माजरा गांव में प्रस्तावित बस क्यू शेल्टर के निर्माण को लेकर उपजा विवाद अब गहराता जा रहा है। एक पक्ष के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के विरोध में सर्व समाज खड़ा हो गया है। शुक्रवार को अंबाला कैंट के ब्राह्मण माजरा गांव की आंगनबाड़ी केंद्र में महापंचायत हुई। अंबाला, यमुनानगर, समालखा, कुरुक्षेत्र, सहारनपुर आदि शहरों से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों व लोगों ने भाग लिया। उन्होंने एकजुट होकर 29 मई को बस क्यू शेल्टर की रंजिश के चलते वाटर कूलर से पानी पिलाने को लेकर हुए झगड़े के बाद दर्ज एससी-एसटी एक्ट को गलत बताया। निष्पक्ष जांच व मुकदमा खारिज करने की मांग उठाई। अखिल भारतीय परशुराम ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहा कि अगर मांगे नहीं पूरी हुई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन होगा। महापंचायत में गठित 21 सदस्य कमेटी ने एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत को उनके कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा। एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में है और पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें